ममता- कामनी गुप्ता  : Moral Stories in Hindi

ममता आज फिर मायके चली गई थी। थोड़े दिन ही ससुराल रहने के बाद जाने क्या हो जाता था? ममता बेटे को लेकर रूठ कर किसी न किसी बात पर झगड़ा कर लेती और तलाक की धमकी देकर चली जाती।

 पति रोहन और सास ससुर भी अब परेशान हो गए थे।  बार – बार समझा कर और मनाकर अब सभी थक चुके थे। 

बेटा भी अब बड़ा हो रहा था। रोहन कम पैसे वाला था और ममता के भाई बहुत अमीर थे। ममता के ममी पापा नहीं थे। रोहन को बार – बार अपमानित करना और मायके का रोब दिखाना, रोहन अब तंग आ गया था। रोहन ममता के भाई से हिचकिचाहट की वजह से तलाक की बात खुलकर नहीं कह पाता था। ममता अभी मायके ही थी  कि एक दिन रोहन की सुबह ही सांस ठीक नहीं चल रही थी, डाॅक्टर से चैक कप कराया।

कुछ देर सीने में तेज़ दर्द हुआ और डाक्टर की कोशिश के बाद भी रोहन बच नहीं सका। रोहन की मौत की खबर सुनकर ममता और उसके भाई घर आते हैं। पर अब सास ससुर भी अड़ जाते हैं, कहते हैं जीने तो नहीं दिया मेरे बेटे को, अब क्या काम है? रोहन के मम्मी पापा अब रोहन के बेटे से भी ममता नहीं रखते हैं।

ममता कुछ बात नहीं करती, वापस मायके चली जाती है। दिन बीतते जाते हैं, आखिर ममता के बेटे की शादी का दिन भी आ जाता है। बेटा अभिनव अच्छी नौकरी में था और अपना अलग घर भी ले लिया था, यहाँ ममता और अभिनव रहते थे। अब ममता की बहु भी घर आ गई थी। अभिनव और प्रिया की शादी बड़ी धुमधाम से होती है।

प्रिया के मायके वाले बहुत अमीर होते हैं। बहु और बेटा दोनों नौकरी पर चले जाते और ममता घर संभालती। बहु को किसी किस्म की तकलीफ़ नहीं थी,  पर फिर भी बहु कुछ घुलती मिलती नहीं थी। अभिनव से भी कम ही बात करती थी। उन्हें लगता था शायद स्वभाव है कम बोलने का।

अभिनव बड़ी कंपनी में काफी अच्छी पोस्ट पर था और बहु भी किसी प्राईवेट बैंक में मैनेजर थी।  अभिनव दो तीन महीने के लिए किसी प्रोजेक्ट के लिए विदेश जाता है पर बहु  साथ जाने को नहीं मानती, अपनी व्यस्तता बता कर मना कर देती है। दरअसल बहु का कहीं पर अफेयर था शादी से पहले ,घरवाले जबरदस्ती अभिनव से शादी करा देते हैं कि वो अच्छा लड़का है।

उन्हें लगता है शादी के बाद सब ठीक हो जाएगा पर फिर से बहु प्रिया का उससे संमपर्क हो जाता है और वो वापस उसी से शादी का मन बना लेती है। जब मायके वालों को पता चलता है तो वो बेटी पर दबाव बनाते हैं। यहाँ तक की मारते भी हैं कि शादी के बाद ये सब करने का तुमने सोचा भी कैसे?

अभिनव भी महसूस कर रहा था अपनी पत्नी का रूखा व्यवहार। ममता भी भांप जाती है स्थिति को। अब तो प्रिया अभिनव को साफ कह देती है मैं आपसे तलाक चाहती हूँ। मैं जिसे पहले पसंद करती थी उसी के साथ जाना चाहती हूँ। अभिनव चुप हो जाता है। अभी तो कुछ महीने पहले उसकी शादी हुई थी। सभी उसके दोस्त, कंपनी में सब जानते थे, वो बहुत परेशान हो जाता है। ममता को फोन करके कह देता है मम्मी इसे मायके जाने दो।

कुछ मत कहना, जब मैं घर आऊंगा तो तलाक़ के लिए अर्जी दे देंगे। ममता की आंखों के आगे अंधेरा छा जाता है। वो बहुत रोती है, अभिनव ही उसका सहारा था। वो ही परेशान हो गया था, प्रिया को इतने प्यार से ब्याह कर लाए थे । अब तो भाई भी उम्र के उस मोड़ पर थे कि अपने अपने घर की स्थिति में उल्झे थे। ममता के सामने सारा अतित घूम रहा था। अभिनव को किस बात की सजा मिली यही बात सोचती है। 

कामनी गुप्ता***

जम्मू!

Leave a Comment

error: Content is Copyright protected !!