यदि आपके पास महाभारत ग्रंथ पढ़ने का समय न हो तो भी इसका सार 9 सूत्रों को जानकर अवश्य ही समझ लें

  1. *संतानों की गलत माँग और हठ पर समय रहते अंकुश नहीं लगाया, तो अंत में आप असहाय हो जायेंगे = कौरव*
  2. *आप भले ही कितने भी बलवान हों लेकिन अधर्म के साथ हैं, तो आपकी विद्या, अस्त्र – शस्त्र, शक्ति और वरदान सब निष्फल हो जायेगा = कर्ण*
  3. *संतानों को इतना महत्वाकांक्षी मत बना दें कि विद्या का दुरुपयोग कर स्वयंनाश कर सर्वनाश को आमंत्रित करे = अश्वत्थामा*
  4. *कभी किसी को ऐसा वचन मत दें कि आपको अधर्मियों के आगे समर्पण करना पड़े = भीष्म पितामह*
  5. *संपत्ति, शक्ति व सत्ता का दुरुपयोग और दुराचारियों का साथ अंत में स्वयंनाश का दर्शन कराता है = दुर्योधन*
  6. *अंध व्यक्ति – अर्थात मुद्रा, मदिरा, अज्ञान, मोह और काम (मृदुला) अंध व्यक्ति के हाथ में सत्ता को भी विनाश की ओर ले जाती है = धृतराष्ट्र*
  7. *व्यक्ति के पास विद्या विवेक से बँधी  हो तो विजय अवश्य मिलती है = अर्जुन*
  8. *हर कार्य में छल, कपट, व प्रपंच रच कर आप हमेशा सफल नहीं हो सकते = शकुनि*

9  *यदि आप नीति, धर्म व कर्म का सफलता पूर्वक पालन करेंगे तो विश्व की कोई भी शक्ति आपको पराजित नहीं कर सकती = युधिष्ठिर*

*जिस व्यक्ति का अपने जीवन में यदि इन 9 सूत्रों से सबक लेना सम्भव नहीं होता है, तब उसके जीवन में अवश्य ही महाभारत संभव हो सकता है।*

 

Leave a Comment

error: Content is Copyright protected !!