“मीन राशि” के व्यक्तियों की यह है खास पहचान

ज्योतिष विज्ञान के अनुसार जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची है, वे लोग मीन राशि के होते हैं। मीन राशि का प्रतीक चिन्ह मछली का निशान होता है।  तो आइए जानते हैं मीन राशि वाले व्यक्तियों के प्रमुख बातें।

मीन राशि वाले व्यक्ति बहुत ही भावुक और कोमल स्वभाव के होते हैं ।  ऐसे लोग संकोच के कारण अपनी पूरी बात किसी को नहीं बता पाते हैं जिनका खामियाजा इन्हें बाद में भुगतना पड़ता है।

मीन राशि वाले लोग जो भी काम करते हैं उस काम ने टॉप पर जाने के लिए बहुत मेहनत करते हैं। ऐसे लोग बुद्धिमान होते हैं और हंसमुख लोगों से दोस्ती करना ज्यादा पसंद करते हैं।

मीन राशि के व्यक्ति  बहुत ही इमोशनल होते हैं यह अपनी बात सही तरीके से किसी से कहने के लिए कई बार सोचते हैं उसके बाद ही कह पाते हैं जिंदगी के प्रति यह  सकरात्मक सोच रखते हैं।

मीन राशि के लोग अपने कमाए हुए पैसे बहुत ही सोच समझ कर खर्च करते हैं या बेफिजूल की खर्च से अक्सर बचते हैं। इस तरह के लोग ना किसी को धोखा देते हैं और ना ही किसी से दिया हुआ धोखा बर्दाश्त करते हैं।



मीन राशि के व्यक्ति को लाल सफेद और नीला रंग बहुत ही पसंद आता है इनके घर में अगर आप जाएंगे तो इस तरह के रंग ही आपको ज्यादातर दिखेंगे यह अपना कपड़ा भी अक्सर इन्हीं रंगो का  खरीदते हैं।

मीन राशि के व्यक्ति अधिकांश लिखने में रुचि रखते हैं यानी की लेखन कला में पारंगत होते हैं। इस तरह के व्यक्ति हमेशा अपने कल्पनाओं की दुनिया में रहते हैं।  यह प्रकृति प्रेमी होते हैं और रोमांस की दुनिया में ज्यादा रहते हैं।

मीन राशि वाले व्यक्ति बहुत जल्द ही किसी पर भरोसा कर लेते हैं और एक बार अगर इन्होंने किसी पर भरोसा कर लिया तो फिर जल्दी पुस्तक भरोसा तोड़ते नहीं है यह किसी भी लोगों से भावनात्मक रिश्ता जोड़ लेते हैं।

मीन राशि वाले लोग बहुत ही गंभीर होते हैं और किसी भी विषय पर तार्किक ढंग से अपनी राय रखते हैं।  इन्हें व्यर्थ का दिखावा करना पसंद नहीं है इस तरह के लोग धूर्त और चालाक लोगों को नापसंद करते हैं।

मीन राशि के लोग ज्यादातर मित्रता दिखाते नहीं है बल्कि जिस के साथ करते हैं उसे अच्छी तरह से निभाते हैं इस तरह के लोग किसी आदमी को चेहरा देखकर उसके विचारों को पढ़ लेते हैं।

मीन राशि के लोग अपने मित्र एवं व्यवहार के कारण अपना ऑफिस को घर हो सब जगह आसानी से फुल मिल जाते हैं और इन्हें हर जगह मान-सम्मान मिलता है।

Leave a Comment

error: Content is Copyright protected !!