“धनु राशि” के व्यक्तियों की यह है खास पहचान

ज्योतिष विज्ञान के अनुसार जिन लोगों के नाम का पहला लेटर ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे होता  है, वह व्यक्ति धनु राशि के होते हैं। धनु राशि का निशान धनुषधारी है। तो आइए जानते हैं धनु राशि वाले व्यक्तियों की मुख्य बातें।

धनु राशि की महिलाएं आसानी से किसी से दोस्ती नहीं करती है अगर यह किसी से बातचीत करती हैं तो सामने वाले को बात तो बहुत ध्यान से सुनती हैं तभी अपना विचार रखती है।  इस तरह के लोग ज्यादातर ईमानदार प्रवृत्ति के ही होते हैं।

धनु राशि वाले व्यक्ति हमेशा सोचते हैं कि वह अपने पार्टनर यानी जीवन साथी को कभी भी किसी बात के लिए निराश ना करें लेकिन क्या ऐसा कर नहीं पाते हैं किसी न किसी वजह से उनके जीवन साथी को उनसे हमेशा शिकायत ही रहती है।

धनु राशि वाले व्यक्ति अपने  वैवाहिक जीवन में हमेशा परेशानियों का सामना करते हैं।  यह लोग अपने पढ़ाई और कैरियर के प्रति भी हमेशा परेशान रहते हैं।

धनु राशि वाले व्यक्तियों में हमेशा देखा जाता है कि इनमें धैर्य की कमी होता है इस तरह के लोग ज्यादातर मध्यम कद काठी के होते हैं लेकिन इनके बाल सुंदर और आंखें बड़ी होती है।

धनु राशि वाले व्यक्ति दूसरी बातों पर बहुत कम भरोसा करते हैं इन्हें ऐसा लगता है कि जो इन्होंने परखा है वही सिर्फ सत्य है यह पुरानी मान्यताओं और विचारधारा से अपने आप को दूर ही बनाए रखते हैं ऐसे लोग हमेशा वक्त के साथ चलते हैं और नई विचारधाराओं को एक्सेप्ट करते हैं।

धनु राशि वाले लोग बहुत ही महत्वाकांक्षी होते हैं और कोई भी बात स्पष्ट तरीके से कहते हैं इनकी इस खूबियों के कारण कई बार दूसरी के भावनाओं को भी ठेस पहुंच जाता है।

धनु राशि वाले लोग अपने जीवन को बहुत ही रोमांचित तरीके से जीते हैं इनके अंदर आत्मविश्वास कूट कूट कर भरा होता है और यह कोई भी काम करने से डरते नहीं है।  यही सोचते हैं जो होगा देखा जाएगा।

धनु राशि के लोग ज्यादातर दूसरों के बारे में जानने की कोशिश करते रहते हैं।  यहआसानी से किसी पर विश्वास नहीं करते हैं।

धनु राशि के व्यक्ति अधिकांश खुले विचारों के होते हैं।  इस तरह के लोग जीवन को बहुत सही तरीके से समझते हैं और अपने जीवन में उसको एक परिपक्व तरीके से लागू करते हैं।

धनु राशि के व्यक्ति बहुत ही मेहनत पसंद होते हैं वाह कभी भी बैठकर खाना पसंद नहीं करते हैं वह अपने जीवन में हमेशा मेहनत करना जानते हैं धनु राशि वाले लोग तो अपने खानदानी बिजनेस को ही आगे बढ़ाते हैं।

 

Leave a Comment

error: Content is Copyright protected !!