आत्मविश्वास की ताकत

दोस्तों आपने अकबर बीरबल के तो बहुत सारे किस्से सुने होंगे उसी किस्से में से आज आपको जो मैं किस्सा सुनाने जा रहा हूं  उस किस्से का शीर्षक है “आत्मविश्वास की ताकत”

एक बार की बात है अकबर अपने राजमहल में बैठे हुए थे, थोड़ी देर बाद बीरबल भी राज दरबार में पधारे,  उसके बाद मुगल सम्राट अकबर ने अपने सभी मंत्रियों से पूछा क्या आप सब लोग मुझे यह बता सकते हैं ? इस दुनिया में एक मनुष्य की सबसे बड़ी ताकत क्या होती है, यह सवाल सुनकर सभी चुप रहे, कुछ देर के बाद मंत्री बीरबल ने इसका उत्तर दिया उन्होंने कहा “आत्मविश्वास की ताकत”  मनुष्य की सबसे बड़ी ताकत होती है.

सम्राट अकबर ने इस बात को बीरबल से साबित करने को कहा लेकिन बीरबल ने कहा कि इसे मैं अभी साबित नहीं कर सकता लेकिन समय आने पर साबित जरूर कर सकता हूं. आप इंतजार करें।

लेकिन सम्राट बीरबल को किसी भी बात का इंतजार करना मंजूर नहीं था,  वह सोच रहे थे क्या ऐसा किया जाए जिससे बीरबल को झूठा साबित किया जा सके.

अगले दिन सुबह जब सम्राट अकबर सो कर जगह तभी उनके सैनिकों ने खबर दी कि हमारे राज्य में एक पागल हाथी आ चुका है और उसने बहुत सारे गरीबों के घर उजाड़ दिए हैं और कितने सारे लहलहाते  फसलों को भी बर्बाद कर दिया है.



सम्राट अकबर ने बीरबल को बुलाया और  बीरबल से कहा कि मंत्री बीरबल यह आप की जिम्मेवारी है उस पागल हाथी को से राज्य की प्रजा  से कैसे मुक्ति दिलाया जाए. मैं तो कहता हूं कि अभी तुरंत उसी रास्ते में निकल जाइये जिस रास्ते से हाथी आ रहा है और सैनिकों को भी साथ लेते जाइए।

बीरबल ने कहा, “जी महाराज ऐसा ही करता हूँ. लेकिन इधर सम्राट अकबर ने अपने सेनापति को सीखा दिया था जैसे ही हाथी के पास आप सब लोग पहुचें. पीछे हट जाएंगे मैं मंत्री बीरबल के आत्मविश्वास को परखना चाहता हूं.

सेनापति ने अखबार से कहा जी महाराज ऐसा ही करेंगे।

 थोड़ी देर के बाद सैनिक और सेनापति बीरबल के साथ चल दिए रास्ते में कुछ देर जाने के बाद पागल हाथी आता हुआ दिखाई दिया फिर क्या था सैनिक और सेनापति वहां से गायब हो चुके थे. बीरबल ने जब पीछे देखा तो ना कोई पीछे सेना थी ना सेनापति और बीरबल को समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करें और हाथी चिंघाड़ते  हुए बीरबल के पास आ रहा था. कुछ देर के बाद हाथी बीरबल के ऊपर ही चढ़ जाता तभी बिरबल को पास में एक कुत्ता दिखाई दिया, उन्होंने कुत्ते की पूंछ को पकड़ा और उठाकर हाथी के ऊपर फेक दिया हाथी के ऊपर गिरते ही कुत्ता जोर से चीखने लगा और कुत्ते की भौंकने की आवाज सुनकर हाथी भी पीछे की तरफ भागने लगा.  उसके बाद फिर भी हाथी के पीछे भागने लगे फिर क्या था हाथी राज्य छोड़कर दूसरे राज्य में प्रवेश कर गया.

जब वापस राजदरबार आए अकबर बीरबल के आगे नतमस्तक हो गए और महामंत्री बीरबल आपके बुद्धि और दिमाग के कायल हो गया मुगल सम्राट के मंत्री के पद के लायक हैं.

Leave a Comment

error: Content is Copyright protected !!