मिथुन राशि वालों के प्रमुख गुण

ज्योतिष विज्ञान  के अनुसार जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा है, वे मिथुन राशि के होते हैं। मिथुन राशि का चिह्न जुड़वा है.

⇒ मिथुन राशि वाले लोग अधिकांश धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैंइस राशि के व्यक्ति अधिकांश समय अपना सामाजिक कार्यों में देते हैं यह लोग धर्म को बहुत ही प्राथमिकता देते हैं.

⇒  मिथुन राशि वाले लोग जिज्ञासु प्रवृत्ति के भी होते हैं यह लोग अपने दिमाग के कारण अधिकांश दिमागी कार्य करते हैं इस राशि के लोग अधिकांश मीडिया में होते हैं इस तरह के लोग पत्रकार और लेखक भी होते हैं.

⇒ मिथुन राशि के व्यक्ति अधिकांश बुद्धि वाले कार्य करते हैं तो उसमें उनको सफलता मिलती है मिथुन राशि वाले लोग सफल राजनीतिज्ञ भी होते हैं।

⇒ मिथुन राशि वाले लोगों को ब्रह्मांड के बारे में जानने की बहुत ही लालसा होती है इस राशि वाले लोग अधिकांश पायलट और वैज्ञानिक होते हैं जो ब्रह्मांड के रहस्य को जानने की कोशिश करते हैं।



⇒  मिथुन राशि वाले व्यक्ति अपनी बातों का पक्का होता है अगर एक बार किसी से इन्होंने किसी चीज की कमिटमेंट कर दी तो फिर वह पीछे नहीं हटते हैं।

⇒  मिथुन राशि वाले लोग अपने घर का इंटीरियर बहुत ही शानदार रखते हैं यह लोग अधिकांश नए-नए गाड़ियों को खरीदने का शौक रखते हैं एक नजर में कहां जाए तो यह लोग अपनी जीवन चर्या बहुत ही शानो शौकत से गुजारते हैं।

⇒  मिथुन राशि के लोगों के व्यक्तिगत जीवन में बहुत ही तनाव रहता है इनको अपने जीवनसाथी से हमेशा ही तनाव रहता है।

⇒  मिथुन राशि वाले लोगों को बहुत जल्द ही गुस्सा आ जाता है इनका स्वभाव गुस्सैल होता है या छोटी-छोटी बातों पर भी गुस्सा कर लेते हैं।

⇒  मिथुन राशि वाले लोगों में दूसरे के चेहरा देखकर मन पढ़ने की क्षमता होती है यह लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी और दूरदृष्टि वाले होते हैं।

 

Leave a Comment

error: Content is Copyright protected !!