तुम्हारे लिए एक तोहफा है माँ – मुकेश कुमार

रीता की शादी एक ट्रक ड्राइवर से हुई थी लेकिन शादी के तीसरे साल ही रीता का पति  एक सड़क दुर्घटना मे मारा गया। रीता की उम्र भी अभी कोई ज्यादा नहीं हुई थी सिर्फ 22 साल और एक 2 साल की बेटी थी।  रीता ने  जैसे तैसे करके के 1 साल गुजारा फिर रीता के सास-ससुर को भी लगने लगा कि इतनी लंबी उम्र बहू अकेले कैसे काटेगी रीता के सास ससुर ने रीता के माता पिता से सलाह मशवरा कर के रीता लिए दूसरी शादी की बात करने लगे।  शुरू में तो रीता तैयार नहीं हुई शादी करने के लिए लेकिन माता पिता के दबाव के कारण उसे शादी करनी पड़ी।

रीता  की शादी जिस लड़के से दुबारा हुई थी।  वह भी पहले से शादीशुदा था और उसकी पत्नी का किसी कारण से देहांत हो गया था  और उसको एक बेटा था जिसकी देखभाल करने के लिए उसके माता-पिता किसी लड़की से शादी करने को सोच रहे थे।

रीता की शादी उस लड़के से हो गई और अपनी बेटी के साथ अपने दूसरे ससुराल में विदा हो गई।  शादी धूमधाम से नहीं हुई थी बस मंदिर में शादी का रस्म निभा कर कर दिया गया था।

रीता के दूसरे  पति से जो लड़का था उसका नाम मनु था और रीता की लड़की का नाम पिंकी था।  रीता जब से अपने नए ससुराल गई थी तब से रीता महसूस कर रही थी। पिंकी की नई दादी यानी रीता की सास  मनु को बहुत प्यार करती है। पिंकी से तो वह कभी बात भी नहीं करती थी। यहां तक कि मनु के सारे काम पिंकी से ही करवाती थी।



कई बार तो रीता ने अपनी सास को इस बात के लिए बोला भी था कि माँ जी  पिंकी से घर का काम ना करवाया कीजिए पिंकी अभी बहुत छोटी है। मैं हूं ना करने के लिए।  लेकिन रीता की सास रीता को डांट देती थी। और कहती थी कि तुम्हारी बेटी कोई राजकुमारी है क्या जो घर का कोई काम नहीं करेगी।

रीता अपनी  सास  के आगे कुछ नहीं बोल पाती थी।  मनु अपने दादी के लाड प्यार में इतना बिगड़ गया था  कि वह अपने आप एक गिलास पानी तक नहीं पीता था हर चीज के लिए वह किसी न किसी को आवाज लगा रहता होता था।

वह  जब भी आवाज लगाता मन्नू की दादी पिंकी को आवाज लगाती एक तरह से कहा जाए तो पिंकी अब मन्नू की नौकरानी ज्यादा बहन कम हो गई थी।

1 दिन सुबह सुबह मन्नू और पिंकी दोनों को स्कूल जाना था मनु दूध पी रहा था तभी मनु का दूध जमीन पर गिर गया और उसके कपड़े भी गंदे हो गए।  मनु के दादी ने पिंकी को बोला पिंकी जल्दी से पोछा लाओ और दूध को साफ करो। पिंकी की मां बोली पिंकी तुम रहने दो तुम स्कूल जाओ मैं साफ कर दूंगी।  तभी रीता की सास गुस्सा होते हुए बोली पढ़ लिख कर कौन सा इसे कलेक्टर बनना है शादी करके ससुराल ही तो जाना है और बेटे को तो यही रहना है और बुढ़ापे में यही काम आएगा।

रीता का नया पति अंकित रीता और उसकी बेटी पिंकी दोनों से प्यार करता था मनु और पिंकी में कोई अंतर नहीं करता था।  वह कई बार अपनी मां को भी बोला मां तुम्हारे साथ देने की वजह से मनु बिगड़ता चला जा रहा है। तुम कहती हो मनु हमारा बुढ़ापे में ख्याल रखेगा यह अपना ही ख्याल रख ले वही बहुत है।  7 साल उम्र हो गई और एक गिलास पानी लेकर नहीं पी सकता है सब तुम्हारा लाड प्यार का असर है।



धीरे धीरे 10 साल बीत गए और अब मन्नू बड़ा हो गया था लेकिन बड़ा होने के साथ पहले से और भी बिगड़ा और लोफर बन गया था अपनी दादी के प्यार ने  उसे इतना अंधा बना दिया था कि वह पढ़ाई में बिल्कुल जीरो हो गया था और जितने भी उल्टे-पूल्टे काम करने हो वह करता था। यहां तक कि वह सिगरेट और शराब भी पीने लगा था।

लेकिन पिंकी बचपन से ही पढ़ने में इंटेलिजेंट थी और बड़ी होने के बाद पढ़ाई में तो अव्वल थी ही।  साथ ही उसे गाना गाने का भी बहुत शौक था।

पिंकी कॉलेज में जाकर अपने दोस्तों के साथ एक म्यूजिक बैंड बनाई और वह अपने वीडियो बनाकर यू-ट्यूब पर डालने लगे और इनका वीडियो खूब हिट होने लगा धीरे-धीरे पिंकी यूट्यूब की स्टार बन गई थी और यूट्यूब से भी अच्छा पैसा कमाने लगी थी।  अब तो उसे कई शहरों में स्टेज शो भी मिलने लगे थे।

पिंकी मनु को कई बार समझाने की कोशिश की कि वह पढ़ लिख कर कुछ अच्छा काम करें या फिर पढ़ाई में मन नहीं लगता है तो कोई हुनर ही सीख ले।  वह उसकी मदद कर देगी। कई बार पिंकी ने उसे पढ़ाई के लिए अपने कमाई के पैसे दी लेकिन वह सारे पैसे मन्नू शराब और सिगरेट में उड़ा देता था।

 पिंकी अपने बैंड के ही 1 लड़के रोशन से लव मैरिज शादी कर ली।  घर वालों की भी शादी में रजामंदी थी। पिंकी अब ससुराल चली गई थी।  लेकिन मायके का हाल बुरा था पिंकी के नए पापा जितना भी पैसे कमाते थे वह सारा पैसे उसका भाई मन्नू छीन लेता था और  शराब में उड़ा देता था।

थोड़े दिनों बाद जैसे तैसे करके एक गरीब लड़की के साथ मन्नू की शादी हो गई । वह शहर में ही एक छोटा सा नौकरी करने लगा।  शादी के कुछ महीने तक तो मनु की पत्नी पिंकी के मां बाप के साथ ही रही लेकिन शादी के एक साल बाद ही। वह उन लोगों से अलग रहने लगी।



पिंकी के नए पापा की भी नौकरी छूट गई और मन्नू भी बिल्कुल भी एक रुपय पिंकी के मम्मी पापा को नहीं देता था अब तो पिंकी की माँ  रीता पिंकी से फोन पर बताती कि घर चलाना मुश्किल हो गया है 2 महीने से घर का किराया भी नहीं दिया गया है। मकान मालिक बोल कर गया है कि अगले महीने अगर किराया वापस नहीं करोगी तो घर में ताला लगा कर चला जाऊंगा और जब तक पैसे नहीं दोगे तब तक तुम्हारा कोई सामान भी नहीं मिलेगा।

पिंकी इधर बहुत ही फेमस होते जा रही थी पिंकी के म्यूजिक बैंड इंडिया में बहुत नाम करने लगा था यहां तक कि उन्होंने एक टीवी रियलिटी शो में भी परफॉर्मेंस दिया था।  पिंकी अच्छा पैसा कमाने लगी थी। पिंकी एक दिन अपने पति से अपनी मां बाप के लिए एक छोटा सा घर खरीदकर गिफ्ट में देने की बात कही। पिंकी के पति इस बात के लिए पिंकी को मना नहीं किया है।  बल्कि उससे यह कहा पिंकी जो भी तुम पैसे कमाती हो वह तुम्हारा है उस पैसे पर मेरा कोई हक नहीं और जरूरी नहीं है कि एक बेटा ही अपने मां बाप का सहारा बने अगर बेटियां सक्षम है तो वह भी अपने मां बाप का सहारा बन सकती है इसमें कोई बुराई तो नहीं।

पिंकी को अपने पति पर बहुत ही गर्व हो रहा था जिस लड़के से वह प्यार की थी सच में वह वैसा ही था।  पिंकी ने उसी शहर में एक वन बीएचके का फ्लैट अपनी मां के नाम से खरीदा। और पिंकी और उसके पति दोनों अपनी मां के घर पहुंच गए।  मां और पिताजी दोनों को अपने साथ अपनी गाड़ी में बैठाया और उनके आंखों में पट्टी बांध दी।

दोनों बोलने लगे पिंकी यह क्या कर रही हो कहां ले जा रही हो हमें।  पिंकी बोली मम्मी पापा आप दोनों बस 5 मिनट शांत बैठ लो सब पता चल जाएगा।  जहां पर पिंकी ने नया फ्लैट ले रखा था वहां पर गाड़ी रोका और गाड़ी से उतारकर उन दोनों की आंखों से पट्टी खोला।

अपनी मां को चाभी पकड़ाते हुए बोली।  यह तुम्हारे लिए एक बेटी की तरफ से तोहफा है मां आज के बाद तुम्हें किराए की घर में रहने की जरूरत नहीं है यह  है तुम्हारा अपना घर। पिंकी के सौतेले पिता आज पिंकी पर इतरा रहे थे और अपने आप पर गर्व महसूस कर रहे थे कि सौतेली बेटी होकर इस ने इतना कुछ किया और एक अपना खुद का बेटा हमें छोड़ कर चला गया।  पिंकी के सौतेले पिता सोच रहे थे कि आज मां होती तो वह भी पिंकी को गले लगा लेती जिसने पूरी जिंदगी पिंकी को ताने ही मारती रही और बोली की लड़कियों का क्या वह तो शादी करके ससुराल चली जाएगी। मां बाप को तो एक लड़का ही करेगा लेकिन यहां सब कुछ उल्टा हो गया था लड़का पराया हो गया था और लड़की अपनी हो गई थी।

Leave a Comment

error: Content is Copyright protected !!